आगरालीक्स ….आगरा में समलैंगिक (गे) एचआईवी पॉजिटिव हो रहे हैं, आज एड्स दिवस पर जाने आगरा में कितने एड्स के मरीज, किस तरह हुए संक्रमित।
एक दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है, आगरा में भी एड्स के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एड्स के मरीजों के इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एआरटी सेंटर चल रहा है। इस एआरटी सेंटर पर अभी तक 10975 एड्स के मरीज रजिस्टर हो चुके हैं।
162 समलैंगिक भी हुए एड्स रोगी
एसएन के एआरटी सेंटर में रजिस्टर एड्स के मरीजों में यह बीमारी कहां से आई, इसके लिए भी काउंसिलिंग की जाती है। इसमें सामने आया है कि 162 एड्स के मरीज समलैंगिक हैं और वे एड्स से संक्रमित हुए हैं।
7229 एड्स रोगी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से हुए संक्रमित
काउंसिलिंग में सामने आया है कि 7229 एड्स रोगी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से संक्रमित हुए हैं। एड्स से संक्रमित होने का एक बड़ा कारण असुरक्षित यौन संबंध हैं।

इस तरह एचआईवी से होते हैं संक्रमित
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि एड्स यानि एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है जो एचआईवी वायरस मानव शरीर में प्रवेश करने के बाद कई सालों तक निष्क्रिय रहता है।हालांकि, इस दौरान वायरस शरीर के अंदर अपनी संख्या बढ़ाता रहता है और श्वेत रक्त कणिकाओं को नष्ट कर देता है। एचआईवी वायरस शरीर में प्रवेश करने के बाद भी 15-20 सालों तक मरीज स्वस्थ दिखता है, लेकिन उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाती है।