अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में पूर्व सांसद के बेटे को थाने में पीटा, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद नवाब सिंह चौहान के बेटे के साथ थाना जवां में मारपीट की गई। एसएसपी ने इस मामले में चार सिपाहियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूर्व सांसद के पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान का घर जवां थाने के सामने है। पुलिस को दी तहरीर में योगेंद्र ने कहा है कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के सामने कुछ लोगों ने कार खड़ी की। तभी बेटा ससुराल से लौटा तो उन्होंने (योगेंद्र) ने कार हटाने को कहा। इसी बात पर कार सवार लोग उन्हें पीटते हुए खींचकर थाने में ले गए। यहां थानेदार व सिपाही देखते रहे। पिटाई कर चारों लोग कार लेकर भाग गए। रात करीब 10 बजे बरौली विधायक दलवीर सिंह थाने पहुंचे। गांव के लोग भी जमा हो गए। हंगामा होने पर विधायक ने एसएसपी मुनिराज से बात की। तब एसएसपी ने कार्रवाई की। जिस सिपाही को बाहर का बताया जा रहा है, अगर वह दूसरे जिले का निकला है तो एसएसपी वहां के पुलिस कप्तान को उसके निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजेंगे। मारपीट करने वालों में तीन सिपाही अलीगढ़ के हैं, एक बाहर का है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं।