आगरालीक्स.. आगरा के स्कूल में 11 वीं के छात्र के बैग में पिस्टल देख होश उड गए, पुलिस छात्र को थाने ले आई, वहां जांच की गई तो एयर गन निकली। छात्र के परिजनों को थाने बुला लिया गया, वह माफी मांगने लगा।
आगरा के आरबीएस इंटर कॉलेज में शनिवार को 11 वीं कक्षा में एक छात्र ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और छात्रों को दिखाने लगा। छात्र ने शिक्षक से शिकायत कर दी, उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस छात्र को थाने ले आई, उसके बैग को खंगाला गया, उसमें से पिस्टल निकली।
रौब दिखाने के लिए आया एयर पिस्टल
पुलिस ने जांच की तो एयर पिस्टल निकली, वह भी टूटी हुई थी, सख्ती से पूछताछ करने पर छात्र ने बताया कि वह रौब दिखाने के लिए एयर पिस्टल लाया था, यह पिस्टल बंदरों को भगाने के लिए खरीदी थी। छात्र के परिजनों को थाने पर बुला लिया गया, छात्र आगे से इस तरह की हरकत ना करने की बात कहने लगा।