आगरालीक्स …आगरा में एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हो गर्इ् है, फ्लाइट से आगरा 80 यात्री आए और यहां से 19 यात्री खजुराहो के लिए रवाना हुए। एक अक्टूबर से शुरू हुई एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन आगरा आएगी। इससे दिल्ली बनारस आगरा खजुराहो एयर कनेक्टिविटी शुरू हो गर्इ् है।
आगरा के कैंट एरिया स्थित एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने 120 सीट वाली फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है।
एयर इंडिया की फ्लाइट बनारस से चलकर आगरा में दोपहर 1 55 पर पहुंचेगी और यहां से 2 30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को आगरा आएगी।
शुरू होनी है 2500 रुपये में हवाई सेवा
आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने में छह साल का समय है, लेकिन आगरा से यूपी के किसी भी शहर में 2500 रुपये में हवाई सेवा एक महीने में शुरू होने वाली है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले प्रदेश सरकार आगरा में सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए एक अरब 67 लाख रुपये मंजूर कर चुकी है। अब केंद्र सरकार ने यहां से हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
बैठक में तय किया गया कि आगरा और इलाहाबाद को हवाई सेवा से जोड़ा जाना जरूरी है। इन दोनों शहरों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जोडने से लाभ मिलेगा, आगरा में हजारों पर्यटक आते हैं। जबकि इलाहाबाद में उच्च न्यायालय और महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं। इसलिए यह हवाई सेवा आगरा और इलाहाबाद से शुरू की जानी है। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत इसे शुरू किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलेगा।
80 सीटों वाली फ्लाइट, 200 से 800 किलोमीटर
नागिरक उड्डयन मंत्रालय ने आगरा और इलाहाबाद से हवाई सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस हवाई सेवा में 80 सीटों वाली फ्लाइट को 200 से 800 किलोमीटर दूरी वाले शहरों तक चलाया जाएगा। ये सेवा पहले एयर इंडिया शुरू करेगी और बाद में प्राइवेट कंपनियां भी जुड़ सकती हैं। 80 सीटों वाले विमान में 40 सवारी होने पर टिकट 2500 रुपये होगी
पर्यटन को मिलेगा बढावा
रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू होने से आगरा के पर्यटन को बढावा मिलेगा। पर्यटक हवाई सेवा से आगरा आ सकेंगे, उनका समय भी बचेगा, इससे घरेलू पर्यटकों की संख्या भी बढेगी। इस सुविधा का बहुत लंबे समय से इंतजार हो रहा था।
Leave a comment