आगरालीक्स …किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने वाले तमाम लोगों ने पढाई के लिए लालटेन का इस्तेमाल किया है। आगरा में बच्चे लालटेन की रोशनी में पढेंगे, ये सोलर लालटेन होंगी, इन्हें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की मेधावी छात्राओं को बीएसए द्वारा वितरित किया जाएगा। जिससे छात्राएं पढाई में आगे बढें और छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए लिंगभेद को समाज से खत्म करने के लिए उदाहण पेश करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सक्सैना के अनुसार जनपद आगरा में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को यूपी नेडा द्वारा सोलर लालटेन का वितरण 05 अक्टूबर (बुधवार) को प्रातः 10 बजे आगरा कालेज मैदान में किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुशल यादव की उपस्थिति में छात्राओं को सोलर लालटेन का वितरण कराया जायेगा।
लालटेन का इतिहास
लालटेन शब्द अंग्रेज़ी के लॅन्टर्न शब्द का अपभ्रंश है। लालटेन की खोज युद्ध में सेना के लिए हुई थी, इसलिए लालटेन का रंग हरा होता है। केरोसिन ऑयल ही इसके आविष्कार का कारण बना। सेना को रात में रौशनी के लिए एक ऐसे उपकरण की आवश्यकता थी जिसकी आग तेज हवा और बारिश में भी ना बुझे। लालाटेन भारत में घर-घर में पाये जाने वाला एक अनिवार्य प्रकाश उपकरण बन गया जो आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में पाया जाता है।

Leave a comment