आगरालीक्स ..आगरा में दिल्ली की तरह से ही वायु प्रदूषण है, रविवार को एक्यूआई 259 तक पहुंच गया, यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक स्तर है, इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी और छींक आ रही है। एक्यूआई का स्तर लगातार बढ रहा है, यह लोगों के लिए घातक होने लगा है।
दीपावली के बाद से आगरा में वायु प्रदूषण लगातार बढ रहा है, इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई लगातार बढता जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे संजय प्लेस में एक्यूआई 259 रिकॉर्ड किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और लोग खांसते खांसते परेशान हैं।
अस्थमा रोगियों को अटैक
वायु प्रदूषण का स्तर बढने से अस्थमा रोगियों को अटैक पड रहा है, दीपावली के बाद से अस्थमा अटैक पडने पर लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं।