आगरालीक्स.. आगरा में दुस्साहसिक वारदात, खनन माफियाओं ने बालू की ट्रॉली रोकने पर सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों को पकडने के लिए दबिश दे रही है।
रविवार को आगरा के इरादतनगर क्षेत्र में दारोगा निशंक त्यागी अवैध बालू और पत्थर के खनन की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रहे थे, दरोगा निशंक त्यागी ने अपनी टीम के साथ सद्दुपुरा में पीपल रोड की ओर से आर रही बालू से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोका। चालक से कागज दिखाने के लिए कहा, इस ट्रैक्टर चालक ने दारोगा पर तमंचे से फायर कर दिया।
पैर में लगी गोली
गोली निशंक त्यागी के दाहिनी जांघ को पार हो गई। वह घायल होकर गिर गए। दोबारा उठकर चालक का पीछा करने की कोशिश की, खनन माफिया भाग खडे हुए। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। निशंक त्यागी 2018 बैच के दरोगा हैं।