आगरालीक्स.. आगरा में 10 दिसंबर को न्यूज पेपरों में प्रकाशित खबरें, जनवरी के दूसरे सप्ताह में आगरा में लगेगी कोरोना की वैक्सीन.

आगरा का प्रेस रिव्यू
किसान आंदोलन का 14 वां दिन, एमएसपी पर लिखित आश्वासन, निजी मंडियों पर कर का प्रस्ताव किसानों ने किया नामंजूर, किसान नेताओं ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी। 12 दिसंबर को दिल्ली आगरा और दिल्ली जयपुर हाईवे करेंगे जाम, 14 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन। किसानों की शंका है कि बडे कारपोरेट घराने उनकी जमीन कब्जा लेंगे, सरकार का प्रस्ताव कोई भी खरीदार जमीन पर कर्ज नहीं ले सकेगा। राष्ट्रपति से मिले विपक्ष के नेता। नेट क्रांति, पीएम वाणी को कैबिनेट की मंजूरी, किराना दुकान से लेकर चाय वाले तक दी जाएगी वाई फाई की सुविधा, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लिए 22810 करोड, पुलवामा में मुठभेड, अलबदर के तीन आतंकी ढेर, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि मंगलेश डबराल नहीं रहे। आठ महीने बाद जनरल टिकटों की बिक्री दोबारा शुरू करेगा रेलवे, कश्मीर विवि में बीएड दाखिले पर रोक, कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कोरोना मरीजों के घर के बाहर ना लगाए जाएं पोस्टर।

अमर उजाला आगरा की एक्यूआई 400, दमघोंटू हुई हवा
जनवरी में आगरा में लग सकती है स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन
किसान आंदोलन के चलते तीन घंटे सील रहा आगरा राजस्थान बोर्डर, पांच किलोमीटर लंबा लगा जाम

दैनिक जागरण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 45 करोड के 50 विकास कार्यों का किया शिलान्यास
कोरोना के 26 नए केस, 48 घंटे में 46 केस
थाने में दरोगा की टोपी लगाए हमले के आरोपी का फोटो हुआ वायरल
हिंदुस्तान आगरा के छात्र को कोर्ट से मिली राहत, आनलाइन फार्म में गलती से आईआईटी में प्रवेश नहीं मिल पाया था, प्रवेश देने की मिली अनुमति
अमिताभ ने सेनेटाइज की जेल, मिला तिनका अवार्ड
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा यूपी में घटा संक्रमण, म्रत्युदर में आई कमी

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/