आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से एडीए को 555 करोड़ रुपये की आय का अनुमान। अभी 332 प्लॉट खाली।
आगरा में इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकलां में विकसित हो रहे ग्रेटर आगरा की 10 टाउनशिप में से पहले चरण में एक सितंबर को गंगापुरम के प्लॉट आवंटन के लिए सूरसदन में लॉटरी निकाली गई थी। इससे एडीए को 325 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
नर्मदापुरम के 718 प्लॉट में से 386 का हुआ आवंटन
दो सितंबर यानी बुधवार को सूरसदन में नर्मदापुरम के 718 प्लॉट की लॉटरी निकाली गई। इसके लिए 499 आवेदन पात्र पाए गए थे। इनमें एलआईजी के 47, एमआईजी 1 के 117, एमआईजी 2 के 190, एचआईजी 1 के आठ और एचआईजी 2 के 24 सहित 386 प्लॉट का आवंटन किया गया। इससे एडीए को 229.61 करोड़ आय का अनुमान है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, जिन आवेदकों को प्लाट आवंटित नहीं हुई हैं उनके पंजीकरण धनराशि पांच दिन में वापस हो जाएगी। 332 प्लॉट खाली रह गई हैं इनके आवंटन की प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी।