आगरालीक्स…(5 February 2022 Agra News) दो लड़कों की गर्मी देख सर्दी में छूट रहा बाबा का पसीना. मथुरा में अखिलेश और जयंत ने चुनाव प्रचार में सीएम योगी पर साधा निशाना…
उत्तर प्रदेश विधानसभा को लेकर पहले चरण का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है. 10 फरवरी को मतदान है. ऐसे में आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में सभी पार्टियों के राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जोरों में हैं. शनिवार को आगरा में जहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के लिए वोटरों को साधते हुए नजर आए तो वहीं मथुरा और गोवर्धन में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जमकर सीएम योगी और प्रदेश सरकार पर हमला बोला.

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश और जयंत ने मांट विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी संजय लाठर के समर्थन में जनसभा कर संबोधित कर वोट मांगे. उन्होंने न सिर्फ भाजपा के चुनावी रथ पर निशाना साधा बल्कि सीएम योगी पर तीखे प्रहार भी किए. इस दौरान अखिलेश याद ने कहा कि सपा—रालोद की सरकार बनते ही मांटऔर मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय स्त्र पर विकास कराया जाएगा. मांट और मथुरा को गोद भी लिया जाएगा. वहीं यहां जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की गर्मी इस बार सरकार को बदलकर कम होगी.
जयंत चौधरी ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में रालोद प्रत्याशी चौधरी प्रीतम सिंह के लिए भी जनसभा की. उन्होंने सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर तीखे अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि हमारा खून गरम है और गरम ही रहेगा. दो लड़कों की गर्मी देखकर बाबा को सर्दी में पसीना छूट रहा है. उन्होंने कहा कि हम किसानों की बात करते हैं और केंद्र सरकार ने किसानों की सभी बातें नहीं मानीं.