आगरालीक्स…(5 February 2022 Agra News) आगरा में गलनभरी सर्दी पड़ रही है. 11 फरवरी तक कोल्ड डे कंडीशन, घना कोहरा और बादल छाएंगे…तापमान होगा कम…जानिए आगरा में मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में गलनभरी सर्दी पड़ रही है. ठंडी हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है. दिन में धूप निकल रही है लेकिन हवाओं से उसका प्रभाव कम है. रात के समय और सुबह को हाथ—पैर सुन्न पड़ रहे हैं. तापमान भी लगातार कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

11 फरवरी तक रहेगी गलन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 11 फरवरी तक कोल्ड डे कंडीशन के साथ घना कोहरा छाने के भी संभावना हे. इसके अलावा बीच में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं.