आगरालीक्स…(31 January 2022 Agra News) अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दिया है दो करोड़ से अधिक का कर्ज, लेकिन पत्नी डिंपल यादव के हैं कर्जदार..जानें अखिलेश यादव की पूरी संपत्ति
25.65 करोड़ के मालिक हैं अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में दिया है. अखिलेश यादव के पास करोड़ों रुपये की चल और चल संपत्ति है. वह इस समय 25.65 करेाड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन न तो उनके पास खुद की कार है और न ही उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास. अखिलेश यादव ने अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दो करोड़ 13 लाख रुपये 80 हजार रुपये का व्यक्तिगत कर्ज दिया है लेकिन वे अपनी पत्नी डिंपल यादव के कर्जदार हैं. उन्होंने अपनी पत्नी से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया है.

अखिलेश के पास इतनी हैं संपत्ति
करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव के पास कुल 8.43 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इसमें कैश के साथ—साथ मोबाइल फोन, एक्सरसाइज के उपकरण शामिल हैं. वहीं उने पास 17.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जिसमें उनके पास कृषि भूमि, आवासीय भूमि और भवन शामिल है.
डिंपल के पास भी करोड़ों की संपत्ति
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पास भी करोड़ों रुपये की चल—अचल संपत्ति है. डिंपल यादव के पास 4.67 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9.61 करोड की अचल संपत्ति है. डिंपल के पास 60 लाख रुपये की ज्वेलरी है. जिसमें सोना, मोती और हीरे शामिल हैं. हालांकि डिंपल के पास भी कार नहीं है.