आगरालीक्स…(31 January 2022 Agra News)कई राज्यों में कल से खुल रहे हैं स्कूल—कॉलेज. जानिए यूपी में क्या है स्थिति. कब से खुलने के हैं चांस…
कोरोना मामलों की रफ्तार में कमी आने और सर्दी का प्रभाव कम होने के कारण देश के कई राज्यों में कल से स्कूल और कॉलेज खुलना शुरू हो रहे हैं. कई राज्यों में तो आज से स्कूल कॉलेज नियमों के साथ खोल दिए गए हैं.
इन राज्यों में आज से खुले स्कूल
- उत्तराखंड में कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी से नियमों के साथ खोल दिए गए हैं.
- त्रिपुरा में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सकूल 31 जनवरी से खोल दिए गए हैं.
- कर्नाटक में भी सोमवार से स्कूल कॉलेज खोल दिए गए हैं.
- मध्य प्रदेश में भी स्कूल 1 फरवरी से खोलने के आदेश दिए गए हैं. सरकार द्वारा यहां पर स्कूलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है.
- राजस्थान में कक्षा 10वीं—12वीं के लिए एक फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे.
- हरियाणा और चंडीगढ़ में कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए स्कूल और कॉलेज मंगलवार, एक फरवरी से फिर से खोल दिए जाएंगे.
- महाराष्ट्र में प्री प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल एक फरवरी से खोलने के आदेश दिए गए हैं.
- तमिलनाडु में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल एक फरवरी से खुल रहे हैं.
- तेलंगाना में भी एक फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं.
- हिमाचल प्रदेश में कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल 3 फरवरी से खोलने के आदेश हैं.
- पश्मिच बंगाल में कक्षा 12वीं तक के स्कूल 3 फरवरी से खुल रहे हैं.

दिल्ली और यूपी का है ये हाल
हाल ही में यूपी सरकार ने सभी स्कूल को 6 फरवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं तो वहीं दिल्ली में अभी स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है. यूपी में स्कूल खोलने की मांग तेज हो रही है. सोमवार को आगरा में इसको लेकर डीआईओएस को ज्ञापन भी दिया गया.