Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Akhilesh Yadav and Mamta Banerjee target BJP and Yogi Adityanath in Varanasi…#upelection2022
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav and Mamta Banerjee target BJP and Yogi Adityanath in Varanasi…#upelection2022

189

आगरालीक्स…अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी ने कहा—उत्तर प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज को हटाना है। ‘योगी‘ नाम का योगी है काम का भोगी…

वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी और उसके साथ गठबंधन में शामिल दलों की जनसभा में अखिलेश यादव ने जमकर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण में पूर्वांचल भाजपा का पूरी तरह सफाया होने जा रहा है। जनता में जो जोश और उत्साह है यह बता रहा है कि अब वह भाजपा को माफ नहीं करेगी बल्कि साफ करेगी। गठबंधन की ऐतिहासिक बढ़त से भाजपा हिल गई है। पूर्वांचल में भाजपा इतने ज्यादा वोटों से हारेगी कि उसे इसकी कल्पना भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपाई चुनाव परिणाम आने के बाद ढूंढ़े नहीं मिलेंगे। उन्हें करारा सबक सिखाते हुए वाराणसी की जनता भाजपा का रस ही निचोड़ देगी।

May be an image of 1 person, standing and outdoors

अखिलेश यादव ने प्रारम्भ में काशी की धरती और मां गंगा को नमन करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने को सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। इन चुनावों के बाद वह सबसे छोटी पार्टी बन जाएगी। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। किसानों को आय दुगनी करने का भरोसा दिलाया पर उनकी आय दुगनी नहीं हुई। नौजवान पांच साल नौकरी का इंतजार करते रहे। हवाई चप्पल पहनने वालों को भाजपा ने हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखाया। लेकिन भाजपा सरकार ने हवाई जहाज बेच दिए। एयरपोर्ट बेच दिए, पानी के जहाज के साथ बंदरगाह बेच दिए। जब सब बेच देंगे तो नौकरी कहां मिलेगी? संविधान में आरक्षण का जो अधिकार मिला वह भी नहीं मिलेगा। भाजपा झूठ वाली पार्टी है।

May be an image of 2 people, people standing and outdoors

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज को हटाना है। ‘योगी‘ नाम का योगी है काम का भोगी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो उत्तर प्रदेश का विकास होगा। उत्तर प्रदेश और बंगाल मिलकर काम करेंगे। माताओं बहनों से अखिलेश यादव को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार आएगी तो 5 साल तक फ्री राशन मिलेगा। हमारे देश की बच्चे विदेश में फंसे हैं और मोदी कह रहे हैं कि अपने अपने साधन से आओ। भाजपा झूठी पार्टी है और जुमला पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भाजपा के खिलाफ है। नौजवान भाजपा के खिलाफ है। ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही हैं। देश से अब भाजपा सरकार को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है। भाजपा झूठ बोलती है। भाजपा ने सब कुछ सत्यानाश कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार सभी वर्गों के लिए काम करेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, सांसद जया बच्चन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज, सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य, जनवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय सिंह चौहान, अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

error: Content is protected !!