आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) आगरा मंडल की इस सीट से लडेंगे चुनाव अखिलेश यादव . हो गया लगभग फाइनल…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा मंडल के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. ये लगभग फाइनल हो गया है. जिस सीट से पार्टी ने उन्हें चुनाव में उतारा है वह सपा की सबसे सेफ सीट मानी जाती है. इससे पहले चर्चा थी कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव में उतर सकते हैं. खुद अखिलेश ने भी कहा था कि वे आजमगढ़ की जनता से पूछकर चुनाव में उतरेंगे. हालांकि करहल सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कई न्यूज एजेंसी इस बात को मानकर चल रही हैं कि करहल सीट अखिलेश यादव की सीट फाइनल है.