आगरालीक्स…चित्रकूट में बोले अखिलेश—भाजपा ने बड़े-बड़े विज्ञापन लगाए हैं कि 70 लाख नौजवानों को नौकरी दे दी, बताओ युवाओं कितनी नौकरी मिली आपको…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसर चरण समाप्त हो चुके हैं. बुधवार को चौथे चरण का मतदान होना है, लेकिन इससे पहले सभी राजनीतिक दलों द्वारा पांचवें और छठवें चरण में मतदान होने वाले जिलों में जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी हर जनसभा लगातार भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने चित्रकूट में जनसभा की तो यहां उन्होंने युवाओं से ही सवाल किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े विज्ञापन लगाए हैं कि 70 लाख नौजवानों को नौकरी दे दी, बताओ युवाओं कितनी नौकरी मिली आपको.

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे लेकिन चित्रकूट में तो पहले से ही गर्मी है और हमारे चित्रकूट के बुजुर्ग, माताएं, बहने जब वोट करेंगी, इनकी भाप निकाल देंगे.इस दौरान अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर जनता का ध्यान आकृष्ट किया. उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है. सपा की सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली और किसानों को सिचाई के लिए बिजली फ्री देगी. इससे बीजेपी की बत्ती गुल हो गई है और उनका ट्रांसफार्मर फुंक गया है.