आगरालीक्स…(22 February 2022 Agra News) आगरा में सुबह—रात को सर्दी तो दिन में तेज धूप से महसूस हो रही गर्मी. आज हवाओं ने लोगों की फिर छुड़ाई कंपकंपी. जानिए कैसा रहा तापमान..पूरा अपडेट
आगरा का मौसम इस समय खुशनुमा जरूर है लेकिन ये मौसम बीमार करने वाला भी साबित हो रहा है. सुबह और रात को जहां सर्दी अभी भी पड़ रही है तो वहीं दिन में तेज धूप निकलने पर गर्मी का अहसास भी हो रहा है. मंगलवार को सुबह से चली तेज हवाओं ने एक बार फिर से लोगों की कंपकंपी छुड़ाने का काम किया. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

30 डिग्री से अधिक पहुंचेगा तापमान
आगरा में अब लगभग सर्दी खत्म होने वाली है. दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को ही शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है तो वहीं आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.