अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)…(Aligarh News 29th May )अलीगढ़ में जहरीली शराब से 28 की मौत, कई लोगों ने की दिखाई न देने की शिकायत, शराब कारोबारी रालोद नेता अरेस्ट, भाजपा नेता फरार। 5 निलंबित।
अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ और खैर थाना क्षेत्र के गांव अंडला में शुक्रवार सुबह आठ बजे शराब पीने से मौत की सूचना मिली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, उन्होंने शराब पीने से बीमार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शराब पीने से मौत की सूचना मिलती गईं और म्रतकों की संख्या बढने लगी। गांव नंदपुर पला, राइट, हैवतपुर, सांगौर, पला सल्लू से भी शराब पीने से लोगों के बीमार होने की सूचना मिली। शु्क्रवार आधी रात यानी तीन बजे शराब पीने से म्रतकों की संख्या 28 पहुंच गई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शराब पीने से 28 की मौत का अधिकारिक अपडेट जारी कर दिया गया।
शराब कारोबारी रालोद नेता सहित पांच अरेस्ट, पांच निलंबित
इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं, शराब तस्करी रैकेट में आरोपी रालोद नेता अनिल चौधरी सहित पांच को अरेस्ट कर लिया है। भाजपा से जुडे ऋषि शर्मा और विपिन यादव फरार हैं, इन पर 50 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव और सिपाही रामराज राना को निलंबित कर दिया है।
5 शराब के ठेके सील
जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत के बाद करसुआ, ककोला, अर्राना, पचपेडा और छेरत के पांच ठकों को सील कर दिया है, यहां से सैंपल लिए गए हैं, इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
इनकी हुई मौत
नीरज कुमार 28 साल अंडला खैर
धर्मपाल 45 साल अंडला खैर
राकेश 50 साल अंडला खैर
मनोज चौहान 50 साल छेरत जवां
मवीर सिंह 40 छेरत जवां
जितेंद्र सिंह 55 साल छेरत जवां
हरिओम 40 साल छेरत जवां
सुनील 28 साल करसुआ लोधा
महेश 40 साल करसुआ लोधा
राजेश 35 साल करसुआ लोधा संतोष 45 साल करसुआ लोधा
जयपाल 65 साल करसुआ लोधा
सतीश शर्मा 42 साल करसुआ लोधा
राकेश कुमार 40 साल करसुआ लोधा
अशोक 35 साल करसुआ लोधा
सोहनपाल 55 साल करसुआ लोधा
सुरजीत 40 साल करसुआ लोधा
खुशीराम भनौली लोधा
इस्लामुददीन 65 साल दादरी नोएडा
धर्मपाल सिंह 62 साल सांगौर गभाना
राजकुमार 45 साल सांगौर गभाना
आनंदपाल 55 साल सांगौर गभाना
गुलवीर सिंह 38 ननदपुर पला लोधा
महेशचंद्र 38 साल नौहझील मथुरा
अवनीश 34 साल कुटिया प्रतापगढ
लल्लन प्रसाद 50 साल समस्तीपुर बिहार
हारुन 40 साल लोधा
ताहिर 51 साल लोधा