आगरालीक्स..(Agra News 29th May). आगरा में वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा,पेंशन, राशन मिलने में समस्या आ रही है तो टोल फ्री नंबर 14567 पर कॉल कर सकते हैं।
आगरा में वरिष्ठ नागरिकों को राशन, पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो समाज कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी परितोष श्रीवास्तव के अनुसार, केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेशनल एक्शन प्लान फार सीनियर सिटीजन के तहत हेल्प लाइन विकसित की गई है। इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक नोडल अधिकारी के नंबर 9634474824 पर संपर्क कर सकते हैं।