अलीगढलीक्स (चमन शर्मा).. नगर निगम अलीगढ में 46.98 फीसद मतदान हुआ है, जबकि नगर पंचायत विजय गढ में 80. 8 फीसद मतदान हुआ।
नगर निगम चुनाव के द्वितीय चरण में रविवार को सुबह 7 .30 बजे से शाम पांच बजे तक नगर निगम अलीगढ सहित 12 निकायों के लिए मतदान हुआ।
12 निकायों में कुल 7 लाख 84 हजार 231 मतदाता मेयर, चेयरमैन, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद व सदस्य पद के 1185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें सिर्फ नगर निगम अलीगढ़ में ईवीएम के जरिये मतदान होगा। बाकी सभी निकायों में बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम अलीगढ़ में कुल 6 लाख 12 हजार 237 मतदाता हैं। यहां मेयर पद पर 13 और 70 वार्ड पार्षदों के लिए 477 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। मतदान के लिए नगर निकाय क्षेत्रों को 23 जोन एवं 50 सेक्टरों में बांटा गया है। नगर निगम के मिश्रित आबादी वाले अति संवेदनशील केंद्रों एवं बूथों की निगरानी के लिए चार ड्रोन कैमरे एवं 39 सीसी टीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम 12 बजे 5 बजे
नगर निगम-अलीगढ 24.16 46.98
नगर पालिका परिषद्-अतरौली 26.75 59.5
अलीगढ़ नगर पालिका परिषद्-खैर 29.7 66.98
अलीगढ़ नगर पंचायत-इगलास 31.78 69.57
अलीगढ़ नगर पंचायत-कौडियागंज 30.01 69.19
अलीगढ़ नगर पंचायत-छर्रा 34.7 67.83
अलीगढ़ नगर पंचायत-जट्टारी 38.45 71.3
अलीगढ़ नगर पंचायत-जलाली 27.89 66.85
अलीगढ़ नगर पंचायत-पिलखना 37.26 75.88
अलीगढ़ नगर पंचायत-बेसवां 40.49 78.9
अलीगढ़ नगर पंचायत-विजयगढ 32.56 80.8
अलीगढ़ नगर पंचायत-हरदुआगंज 31.61 70