आगरालीक्स…. आगरा के कार्यकर्ता को भाजपा पार्टी संगठन ने 12.29 लाख रुपए का चेक भेजा है। इसके लिए रेलवे द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी की लखनऊ रैली के लिए ट्रेन बुक कराई थी, साढे तीन साल बाद ट्रेन किराए के बकाए 12.29 लाख रुपये आए हैं, इन्हें रेलवे को दिया जाएगा।
लखनऊ में 2 मार्च 2014 को नरेंद्र मोदी की रैली में पार्टी वर्करों को ले जाने के लिए बीजेपी ने ट्रेन बुक की थी। ट्रेन फतेहपुर सीकरी से लखनऊ और लौटने के लिए बुक की गई थी।
30 .68 लाख का किराया
ट्रेन फतेहपुर सीकरी से लखनऊ और लौटने के लिए बुक की गई थी। इसका किराया 30 68 लाख रुपये था। इसमें से 18.39 लाख रुपए पार्टी फंड से जमा कराए गए थे। इसके बाद, शेष 12.29 लाख रुपये जमा नहीं कराए गए।
भाजपा नेता को भेजे गए थे कई नोटिस
फतेहपुर सीकरी से भाजपा कार्यकर्ता विनोद समारिया ने 2 मार्च 2014 में ट्रेन बुक कराई गई थी, इसलिए रेलवे द्वारा विनोद समारिया को शेष 12.29 लाख रुपए बकाए रिकाया जमा कराने के लिए नोटिस भेजा गया था, उन्हें चार नोटिस भेजे गए थे।
रेलवे ने आगरा बीजेपी के नेता विनोद समारिया को पिछले दो सालों में 6 नोटिस भेजा है। बावजूद इसके बीजेपी नेता रेलवे का पैसा नहीं चुका रहे हैं। विनोद को ताजा नोटिस 6 मई को मिला है। रेलवे ने ये नोटिस 12.29 लाख रुपए का बकाया चुकाने को लेकर भेजा है। विनोद समारिया ने मीडिया से कहा था कि वो एक किसान है और 12.29 लाख रुपए जितनी बड़ी रकम चुकाने में समर्थ नहीं हैं। रेलवे का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।
सोशल मीडिया पर डाला चेक
विनोद समारिया ने अपनी फेसबुक पर 1229390 रुपये का चेक अपलोड किया है, यह चेक भाजपा यूपी द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने लिखा है कि हर्ष का दिन आज मिला चेक रेलवे का शेष किराया. धन्यवाद नवीन जैन जी व सुनील बंसल जी, आपके सहयोग के लिए, विनोद सामरिया।