अलीगढ़लीक्स…(बेटी को सलाम)… सांसद शादी में शामिल नहीं हो सके तो मुंह दिखाई करने पहुंचे, नवविवाहिता शगुन का लिफाफा लेने से इन्कार कर दिया, कहा कि आप हमारे क्षेत्र की सड़क बनवा दें, यही मुंह दिखाई है।

हाथरस के गांव बमनई निवासी बबली शर्मा ने एमए किया है, बबली की दो मई को खैर के गांव कसीसो निवासी दीपांशु शर्मा से शादी हुई। शादी में सांसद सतीश गौतम को भी आमंत्रित किया गया। मगर, वे शादी में शामिल नहीं हो सके, ऐसे में वे शादी के बाद दंपती से मिलने के लिए पहुंचे।

शगुन का लिफाफा नहीं लिया, मांगी सड़क
रविवार को सांसद सतीश गौतम गांव कसीसो पहुंचे। उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मुंह दिखाई के रूप में सगुन का लिफाफा देने लगे। बबली ने लिफाफा लेने से इन्कार कर दिया, कहा कि आप हमारे क्षेत्र की सड़क बनवा दीजिए। बबली का कहना था, वह पूजा करने मंदिर नही जा पा रही है। सांसद ने एक माह मे सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है। हर तरफ इसकी चर्चा है।