अलीगढ़लीक्स…नवविवाहिता को आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद. विवाहिता ने मुंह दिखाई में मांग ली सड़क…
खैर के गांव कसीसो निवासी दीपांशु शर्मा पुत्र नवीन की शादी हाथरस के गांव बमनई निवासी बबली शर्मा से दो म ई को हुई है। शादी मे सांसद सतीश गौतम को बुलाया था लेकिन वह नहीं आ सके धे। एम ए पास बबली अपने ससुराल के घर की सडक देखकर दुखी थी।


आज शाम सांसद वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। सांसद ने वधु को लिफाफा दिया तो उसने लेने से इंकार करते हुए मुंह दिखाई मे सडक बनवाने को कहा। बबली का कहना था, वह पूजा करने मंदिर नही जा पा रही है। सांसद ने एक माह मे सडक बनवाने का आश्वासन दिया है।