अलीगढ़लीक्स… (15 July ) । अलीगढ़ के आगामी दस वर्षों में विकास के लिये बन रही महायोजना 2031 का ड्राफ्ट अब तक तैयार नहीं हो सका है। अब शासन स्तर से कार्यदायी संस्था को 30 जुलाई तक ड्राफ्ट सम्मिट करने के आदेश जारी किये गये हैं। इससे इस ड्राफ्ट पर जुलाई माह के अंत में विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में चर्चा की संभावना धूमिल हो गई है।
पिछले दिनों महायोजना 2031 के संबंध में बैठक लेते हुए कमिश्नर गौरव दयाल ने शासन से नामित कार्यदाई संस्था। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफल लोकल सेल गवर्नमेंट को महायोजना का ड्राफ्ट 15 जुलाई तक शासन को भेजने के निर्देश दिये थे। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि संस्था निर्धारित समय में ड्राफ्ट तैयार नहीं कर सकी है। शासन से उसे 30 जुलाई तक ड्राफ्ट तैयार करने का समय दिया गया है। शासन से उसे वापस अलीगढ़ भेजा जाएगा। इसके बाद इसे प्रकाशित कराकर जनता से 30 दिन के अंदर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल प्रारूप तैयार कर योजना का क्रियान्वयन शुरू करा दिया जाएगा।