अलीगढ़लीक्स (26 July 2021)। अलीगढ़ पुलिस ने रविवार रात को बड़ी कार्रवाई की है। सात माह में चोरी पांच बच्चों को विभिन्न जनपदों से बरामद किया है। 16 अपराधी…।
एक साथ रात भर चली कार्रवाई
एसएसपी कलानिधि नैथानी व एसपी सिटी कुलदीप गुनावत के निर्देशन में रात भर धरपकड़ चली। दरअसल, एसएसपी ने हाल ही में ऑपरेशन खुशी शुरू किया था। इसमें गुमशुदा बच्चों के लिए टीमें गठित की गई थीं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का भी पुनर्गठन करके जनपद में थाने का दर्जा दिलाया था। रविवार रात को पुलिस की टीमों ने एक साथ धरपकड़ के लिए दबिश दी। इस काम में पुलिस अधीक्षक नगर की क्राइम टीम, थाना महुआखेड़ा की पुलिस टीम व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सर्विलांस टीम ने सहयोग किया।
यहां से चोरी किए गए थे बच्चे
गाजियाबाद के थाना क्षेत्र साहिबाबाद व विजय नगर से चोरी किए गए दो बच्चे, अलीगढ़ के थाना क्षेत्र गांधी पार्क से चुराए गए दो बच्चे, महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र से चुराया गया एक बच्चा पुलिस ने बरामद किया है। उनकी सही शिनाख्त की कार्यवाही चल रही है।
ऐसे चला ऑपरेशन खुशी
ऑपरेशन खुशी के तहत एसपी सिटी और सीओ सिटी तृतीय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना महुआखेड़ा बोरना तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बाइक से बच्चा चोरी आ रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों को रोक लिया। उन्हें घेरकर पकड़ा गया। बाइक जब्त कर ली गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दुर्योधन, अनिल और शुभम बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि वह बच्चों को बेच देते हैं। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। उनकी निशानदेही पर गंगा नगर कालोनी थाना गांधीपार्क निवासी बबली के घर से दो बच्चे, एक बच्चा बाबा कॉलोनी से आकाश के घर से, एक बच्चा खैर से संजय गोयल के घर से, एक बच्चा देहलीगेट से जाहिद के घर से बरामद किया गया। इसके बाद गिरोह ने गाजियाबाद से चोरी किये कुछ बच्चों के बारे में भी जानकारी दी। इसमें से दो शिशु को भी बरामद कर लिया गया है
बच्चों को देख छलक उठे आंसू
सुबह जब बच्चों के परिवार को जानकारी दी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे पुलिस स्टेशन पहुंचे। इधर पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
इनको गिरफ्तार किया गया
1-दुर्योधन पुत्र ठाकुरदास निवासी वर्तमान पता गंगा नगर कालोनी रैंज हिल्स स्कूल के पीछे थाना गांधीपार्क, अलीगढ़। स्थायी पता-ग्राम अनारपुर थाना भिरज जनपद एटा।
2- अनिल पुत्र रामचन्द्र वर्तमान पता सेक्टर 05 एमफोरयू सिनेमा हॉल के पास साहिबाबाद गाजियाबाद। स्थायी पता वार्ड नंबर 03 मोहल्ला बजरिया गडरिया, सागर मध्यप्रदेश।
3-शुभम पुत्र रामखिलाड़ी मोहल्ला हसायन जिला हाथरस।
4-धर्मवीर उर्फ धोनी पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगा नगर थाना गांधीपार्क अलीगढ़
5-आकाश पुत्र धर्मपाल निवासी धनीपुर टीचर कालोनी थाना महुआखेड़ा अलीगढ़
6-संजय गोयल पुत्र जयप्रकाश गोयल निवासी सोमना रोड खैर मोहल्ला रतीभान अलीगढ़
7-बबली पत्नी स्व कुशलपाल निवासी गगानगर कालोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़
8-नेहा पत्नी स्व अशोक कुमार निवासी अहीरपाड़ा भीम नगर थाना हरदुआगंज अलीगढ़
9-रश्मि पत्नी दुर्योधन निवासी गंगानगर कालोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़
10-चांदनी उर्फ राजकुमारी पत्नी मोहल्ला रामपुर गभाना दखल मार्केट गभाना अलीगढ़
11-अनीता पत्नी धर्मवीर उर्फ धोनी निवासी गंगानगर कालोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़
12-रेखा देवी पत्नी सोनू कुमार निवासी जंहागीराबाद हरदुआगंज अलीगढ़
13-गुलफ्शा उर्फ गुल्लू पत्नी इशरार निवासी जीवनगढ़ गली नंबर 1 थाना क्वार्सी, अलीगढ़
14-जाहिद पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी हाथीपुल के पास थाना देहलीगेट,अलीगढ़
15-रूकसार पुत्री निजाम निवासी सराय रहमान रसलगंज थाना बन्नादेवी,अलीगढ़
16-हाजरा पत्नी मोहम्मद हसन निवासी शाहजमाल थाना देहलीगेट,अलीगढ़
टीम में ये रहे शामिल
1-प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना महुआखेडा
2- उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार थाना महुआखेडा
3- एएचटीयू टीम जनपद अलीगढ़
4- उपनिरीक्षक संदीप कुमार प्रभारी सर्विंलांस सिटी टीम अलीगढ़
5- हेड कांस्टेबल सुखवीर सर्विंलांस सिटी टीम अलीगढ़
6- हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र सर्विंलांस सिटी टीम अलीगढ़
7- हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह सर्विंलांस सिटी टीम अलीगढ़
8- आरक्षी अंकुश डबास सर्विंलांस सिटी टीम अलीगढ़
9-आरक्षी 1056 विजय राना थाना महुआखेडा अलीगढ़
10-आरक्षी 1415 प्रशान्त कुमार थाना महुआखेडा, अलीगढ़।
इनाम की घोषणा
एसएसपी ने बच्चों की बरामदगी व अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र और 25000 रुपये इनाम की घोषणा की है।