Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Bel leaves are being offered on Shivling, so keep this caution#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Bel leaves are being offered on Shivling, so keep this caution#agranews

171

आगरालीक्स(26 July 2021 Agra News)। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की आराधना की जा रही है। शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा रहे हैं तो ये सावधानी बरतें, नहीं तो।

शुभ संयोग में मनाया जा रहा पहला सोमवार


सावन के पहले सोमवार को को शहर की कॉलोनियों और अपार्टमेंट के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज धनिष्ठा नक्षत्र सौभाग्य योग और वव करण का शुभ सुखद संयोग है। मंदिरों में लोग जलाभिषेक कर रहे हैं। अगर आप जल के साथ बिल्व पत्र चढ़ा रहे हैं तो इसका खास ध्यान रखें। कई श्रद्धालु बेल पत्र को गलत तरीके से चढ़ाते हैं। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अगर बेल पत्र सही विधि से चढ़ाया जाए तो आपको दोगुना फल मिलेगा।

बाबा मन:कामेश्वर नाथ

पूजा में है बिल्व पत्र का सबसे ज्यादा महत्व


पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि ​भगवान शिव की पूजा में बिल्व पत्र सबसे ज्यादा महत्व रखता है। मान्यता है कि भगवान शंकर को बिल्व पत्र अधिक प्रिय है। उनके हर पूजन में इसे शामिल करना ज़रूरी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।

जलधारा के साथ करें अर्पण


उन्होंने बताया कि अगर जल धारा के साथ बिल्व पत्र अर्पित किया जाए तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। बिल्व पत्र के बारे में कहा जाता है कि इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से शिव जी का मस्तक शीतल रहता है। यदि बिल्व पत्र में तीन पत्तियां हों तो वो सर्वोत्तम माना जाता है। इसके अलावा भगवान पर इन्हें अर्पित करते समय ध्यान रखें कि यह खराब नही होनी चाहिए।

इस दिन नहीं तोड़ें बेल पत्र
सोमवार, अष्टमी, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा और संक्रांति के दिन बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। सावन के महीने में इससे पूजा करने के लिए इन्हें पहले ही तोड़कर अपने पास रख लें। अगर आप बेलपत्र खरीद रहे हैं तो उसे कभी भी शिव जी पर चढ़ाया जा सकता है।

धोकर भी चढ़ा सकते हैं
शिवपुराण के अनुसार, अगर आप मंदिर जाते हैं तो शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ बेल पत्र नीचे गिर जाता है तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि एक बेलपत्र को कई बार धोकर चढ़ा सकते हैं।

जहां लगा होता है बेल वृक्ष, वहां होती है शिव कृपा


मान्यता है कि जिन घरों में बेलवृक्ष लगा होता है, वहां शिव की कृपा निरंतर बरसती रहती है। बेलवृक्ष को घर के उत्तर-पश्चिम में लगाने से यश कीर्ति की प्राप्ति होती है। उत्तर-दक्षिण में लगे होने पर भी सुख-शांति और मध्य में लगे होने से घर में धन और खुशियां आती हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!