आगरालीक्स…पूरे देश में खत्म होने जा रही हैं कोरोना के चलते लगी पाबंदियां. सरकार ने लिया निर्णय. इस तारीख से हटा दिए जाएंगे सभी प्रतिबंध
राहत की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. देश में जल्द ही कोरोना महामारी को लेकर लगी पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं. केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लगाए सभी मौजूदा प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया है. बुधवार को गृह मंत्रलाय का एक आदेश जारी किया गया है जिसमें 31 मार्च से कोविड 19 में लगे सभी सुरक्षा उपायोग के लिए अब डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू नहीं किया जाएगा. हालांकि आदेश में ये भी प्वाइंट शामिल किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार देश में कोरोना को लेकर लगातार हो रही स्थिति में सुधार को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों को रद करने का फैसला लिया गया है. यह आदेश 31 मार्च से लागू होंगे. केंद्रीय गृह सचिव अजय ल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी करते हुए एक्ट के तहत जारी दिशा निर्देशों को उचित रूप से बंद करने की सलाह दी है.