आगरालीक्स…यूपी बोर्ड परीक्षा कल से.. आगरा में बनाए गए 180 केंद्र. नकल मिली तो स्कूल की मान्यता होगी समाप्त. जानिए आगरा में कितने बच्चे देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
24 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. आगरा में भी जिला प्रशासन ने इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं. आगरा के 180 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी. परीक्षा को लेकर डीएम पीएन सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. डीएम ने कहा है कि केंद्र व्यवस्थापक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें. अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकर पकड़ी जाती है तो संबंधित विद्यालय की मान्यता को समापत कर दिया जाएगा और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

कड़ी नजर रखने के आदेश
डीएम ने साफ साफ शब्दों में कहा है कि परीक्षा के दौरान ऐसा माहौल बनाया जाए जिससे परीक्षार्थी जितने अंक पाने का हकदार हो उसे उतने ही अंक मिलने चाहिए. सामूहिक नकल बिल्कुल नहीं होने पाए. इन पर कड़ी नजर रखने के आदेश डीएम ने दिए हैं.
यूपी बोर्ड परीक्षा पर एक नजर
आगरा में 180 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा
35 केंद्र अति संवेदनशील व 11 संवेदनशील केंद्र हैं
1 लाख 17 हजार 623 परीक्षार्थी इस बार आगरा से बोर्ड परीक्ष में रजिस्टर्ड हैं, जिसमें 65369 बच्चे हाईसकूल से तो वहीं 52254 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में रजिस्टर्ड हैं.
180 स्टेटिक, 19 सेक्टर, 6 जोनल और 6 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं
शिक्षा विभाग के 4 उड़नदस्ते हैं.