Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Ambani out of top ten in the list of world’s richest
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेसयूपी न्यूज

Ambani out of top ten in the list of world’s richest

143

नईदिल्लीलीक्स(29th September 2021 )… दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अंबानी टॉप टेन से बाहर. अडानी की रैंंकिंग में सुधार.

एक बार फिर विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क
टेस्ला कंपनी के शेयर चढ़ने से कंपनी के संस्थापक एलन मस्क एक बार फिर विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को पुन: नंबर दो पर धकेल दिया है। भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी संपत्ति बढ़ने से बावजूद दुनिया के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अब उनका दुनिया के अमीरों में 11 वां नंबर है। गौतम अडानी की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

जारी की गई रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति 4.13 अरब डॉलर बढ़कर 213 अरब डॉलर हो गई है, जबकि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 1.03 अरब डॉलर कम होकर 197 अरब डॉलर हो गई है।

तीसरे स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड
आॅरनोल्ड 160 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे तथा 132 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग चौथे स्थान पर हैं। लंबे समय तक विश्व के सबसे अमीर इंसान रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 128 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

ये भी टॉप टेन में शामिल
गूगल के संस्थापक लेरी पेज छठवें स्थान पर तथा सर्जेई ब्रिन सातवें स्थान पर रहे। दोनों की संपत्ति क्रमश: 126 अरब डॉलर और 121 अरब डॉलर है। आईईटी कंपनी ओरेकल के सह संस्थापक लैरी एलीसन 106 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें, माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव वॉल्मर 105 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें तथा 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वारेन बफेट 10वें स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी टॉप टेन से बाहर
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी संपत्ति बढ़ने के बावजूद टॉप टेन सूची की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। वह अब 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अंबानी की संपत्ति 1.52 अरब डॉलर बढ़कर 96.8 अरब डॉलर हो गई है।

अडानी की संपत्ति बढ़ी
भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति में भी 89.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। 69.2 अबर डॉलर की संपत्ति के साथ अडानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!