Saturday , 22 March 2025
Home बिगलीक्स American tourist suspect in drone fly near Tajmahal
बिगलीक्स

American tourist suspect in drone fly near Tajmahal

आगरालीक्स… ताजमहल के पास ड्रोन कैमरा उडाने की आशंका पर एक अमेरिकन को पकडा गया है, उसे हाथी घाट से एक अमेरिकी पर्यटक को हिरासत में लिया गया। खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में सामने आया है कि अमेरिकी पर्यटक ने जानकारी के अभाव में ऐसा किया था।
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक पुलिस को खबर मिली कि ताजमहल के पीछे की तरफ एक ड्रोन कैमरा हवा में दिखाई पड़ रहा है। उसे कौन उड़ा रहा है इसकी खोजबीन शुरू हो गई। यमुना किनारा मार्ग पर एक विदेशी को हिरासत में लिया गया।
स्टार होटल में ठहरा था अमेरिकी पयर्टक
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने पहले उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह अमेरिका के ओहियो शहर का निवासी है। आगरा के एक पंच सितारा होटल में रुका हुआ है। उसका नाम रेयान है। आगरा घूमने आया है। उसे जानकारी नहीं थी कि ताजमहल के आस-पास ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित है। वह तो ड्रोन उड़ाकर रोमांचित हो रहा था। सोचा था कि सबसे शानदार रिकार्डिंग कर रहा है। उसे जानकारी होती तो ऐसा नहीं करता। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि खुफिया एजेंसियां अमेरिकी पर्यटक से पूछताछ कर रही हैं। उसका जासूसी से कोई लेना-देना नहीं है। खुफियां एजेंसियों की क्लीनचिट के बाद वह वापस चला जाएगा। सीआईएसएफ की तरफ से इस संबंध में मुकदमा भी कायम कराया जा सकता है। इंस्पेक्टर ताजगंज संजय कुमार जैसवाल ने मीडिया को बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। पूछताछ हुई थी। अमेरिकी पर्यटक निर्दोष है। छानबीन की जा रही है।

इंटरनेट फोटो 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : 22 year old found dead in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में...

बिगलीक्स

Agra News : Three day fair for 8 year of Up Government#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने...

बिगलीक्स

Agra News Video: Raid on Hukka Bar near Agra Metro Station in Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का...

बिगलीक्स

Agra News : One died after car hit, IO Line Haazir#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में होली पर बेकाबू कार के आधा...

error: Content is protected !!