Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Rumours of salt shortage creates panic in Agra, Rs 14 MRP salt sales at rate of Rs 125
बिगलीक्स

Rumours of salt shortage creates panic in Agra, Rs 14 MRP salt sales at rate of Rs 125

112

आगरालीक्स… आगरा में एक किलो नमक 125 रुपये तक बिक गया, कल से नमक खत्म हो जाएगा, इस अफवाह के बाद भीड उमड पडी। डीएम गौरव दयाल ने अपील की है कि आगरा में पर्याप्त मात्रा में नमक का भंडार है। इस तरह की अफवाह और ब्लैक में नमक बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने अपील की है कि अफवाह पर ना जाएं, एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद से तरह तरह की अफवाह पफैल रही हैं।
शुक्रवार रात आठ बजे नमक की शॉर्टेज की खबर आने लगी, कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई और लोगों ने दुकानों की तरफ दौड लगा दी। 14 रुपये में एक किलो वाला नमक पहले पांच रुपये, इसके बाद 15, 50 और 125 रुपये किलो तक बिक गया। देखते ही देखते दुकानों पर नमक का स्टॉक खत्म होने लगा। इसके बाद लोग मॉल में पहुंच गए और नमक खरीदने लगे।

benki 2
पुलिस फोर्स लगाना पडा, बाजार हो गया बंद

कुछ ही देर में दुकानों पर भीड उमड पडी, दुकानदारों ने भी मोटी कमाई करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया, दुकानों पर भीड ज्यादा होने पर लोगों को वहां से जाने के लिए कह दिया। अधिकांश बाजारों में दुकानों को बंद कर दिया गया।

एक किलो से लेकर एक बोरी तक खरीद डाली, चीनी भी बिकी
लोगों ने नमक खत्म होने की अफवाह पर एक किलो की थैली से लेकर एक बोरी तक खरीद डाली। कई जगहों पर लोग बाइक और अपने कंधे पर बोरा रखकर लेकर गए। इसके बाद चीनी को लेकर भी अफवाह उडने लगी। इस पर लोगों ने चीनी खरीदना शुरू कर दिया।

benki 3घनघनाने लगे फोन, खाद्य पदार्थों का स्टॉक है पर्याप्त
कुछ ही देर में लोगों के फोन घनघनाने लगे। एक हजार और 500 रुपये को छोडकर लोग नमक चीनी के रेट की बात करने लगे। जिला प्रशासन का कहना है कि आगरा में पर्याप्त मात्रा में नमक के साथ ही चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थ हैं, लोग अफवाह पर ना जाएं।

फीरोजाबाद में लूटा नमक
फीरोजाबाद के थाना दक्षिण से सटी बजरिया में दुकानों पर भीड़ ने पहले तो रुपये देकर नमक खरीदा फिर हंगामा कर लूटपाट शुरू कर दी। दक्षिण क्षेत्र के साथ-साथ शहर में कई जगहों पर दुकानों से नमक को जबरन लूटकर ले गए। हंगामा देख पुलिस ने पहुंचकर इन तत्वों पर लाठियां फटकारीं और भगाया। दुकानदारों से अभद्रता और लूटपाट को लेकर बाजारों में परचून की दुकानों के शटर गिर गए। व्यापारियों ने भी देर रात पुलिस के सामने ऐसी अराजकता को लेकर नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। वहीं सीओ सिटी और पुलिस बल अपने अपने इलाकों में पुलिस के वाहनों में स्थिति पर नियंत्रण करने में जुटे हुए थे।
हाईवे जाम किया
मक की कालाबाजारी के विरोध में सभी समुदायों के लोगों ने नगला बरी पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जैसे तैसे वाहनों की कतारें लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हटाने की कोशिश की। जब भीड़ का दवाब बढ़ने लगा तो पुलिस ने यहां लाठियां फटकारकर लोगों को भगाया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!