आगरालीक्स…(1 December 2021 Agra News) आगरा में वैरिएंट ओमिक्रॉन के अलर्ट के बीच कोरोना पर प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट. जानिए कितने लोगों की हुई जांच, कितने कोरोना पॉजिटिव
प्रशासन ने जारी किया है अलर्ट
आगरा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है. इसके तहत यूरोप के सभी 45 देशों और दक्षिण अफ्रीका सहित 56 देशों से आने वाले यात्रियों की पासपोर्ट से ट्रेकिंग होगी. घर—घर जाकर सैंपलिंग की जाएगी. अगर इनमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है कि सैंपल जीनोम सिक्वैसिंग के लिए लखनऊ जाएंगे. फिलहाल एसएन व जिला अस्पताल को इंटरनेशनल पैसेजर्स के लिए कोविड फैसिलिटी सेंटर घोषित किया गया है.
4879 लोगों की हुई जांच
इधर अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने कोरोना का लेकर ताजा अपडेट भी जारी किया है. प्रशासन के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटे में 4879 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से कोई भी नया मरीज नहीं मिला है. आगरा में अभी केवल एक ही कोरोनामरीज है. बता दें कि आगरा में अब तक 25766 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25307 मरीज ठीक हो चुके हैं तो वहीं अब तक 458 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. आगरा के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नए वैरिएंट का कोई भी केस नहीं मिला है लेकिन इसके बावजूद सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है और लेागों से अपील है कि वो गाइडलाइंस का पालन जरूर करें.