Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Know the latest update on Agra to Lucknow and Agra to Mumbai flight…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Know the latest update on Agra to Lucknow and Agra to Mumbai flight…#agranews

221

आगरालीक्स…आगरा से लखनऊ की फ्लाइट का टाइम फिर से बदला. अब 26 दिसंबर से नए टाइम पर उड़ान. मुंबई के लिए इस तारीख से शुरू हो रही फ्लाइट. जानें टाइमिंग और किराया

कभी चालू तो कभी बंद
आगरा से देश के अन्य शहरों को जाने वाली फ्लाइट्स का हाल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहता. फुल कै​पेसिटी चलने के बावजूद अहमदाबाद की फ्लाइट फिलहाल बंद है. इसका कारण अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर कुछ निर्माण कार्य हैं जिसके कारण कुछ फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है जिसमें आगरा टू अहमदाबाद की फ्लाइट भी शामिल है. लखनऊ के लिए भी चालू थी लेकिन अभी इसे भी बंद कर दिया गया है. 26 दिसंबर से इस नये टाइम टेबल पर फिर से चालू किया जा रहा है. मुंबई भी करीब दो महीने बाद इस महीने की 13 तारीख से शुरू हो रही है. ऐसे में आगरा से विमान से जाने वाले यात्री और विमान से आगरा आने वाले यात्रियों में फ्लाइट्स को लेकर कन्फ्यूजन रहता है.

26 से नये टाइम पर लखनऊ के लिए फ्लाइट
आगरा से लखनऊ की फ्लाइट स्टार्टिंग में शाम के समय की गई थी लेकिन टाइम को लेकर लोगों ने इसको नकार दिया था जिसके कारण इसकी टाइमिंग सुबह के समय कर दी गई थी लेकिन अब फिर से पैसेंजर्स ठीक से न मिलने के कारण इसे बंद कर दिया गया. 26 दिसंबर से इस फ्लाइट को फिर से शुरू किया जा रहा है लेकिन अब ये नये टाइम टेबल पर मिलेगी. इसकी टाइमिंग दोपहर को रखी गई है.
ये होगी नई टाइमिंग
लखनऊ से आगरा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे रवाना होगी जो कि यहां एक घंटे बाद यानी दोपहर को 12 बजे पहुंचेगी. इसके बाद आधा घंटा रेस्ट के बाद यही फ्लाइइट लखनऊ के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगी जो कि लखनऊ दोपहर को एक घंटे बाद 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाएगी.
किराया: आगरा से लखनऊ जाने के लिए सेवर किराया 1999 रुपए है जबकि फ्लेक्सी प्लस 2314 रुपए है

13 दिसंबर से शुरू हो रही मुंबई के लिए फ्लाइट
आगरा से मुंबई के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. डोमेस्टिक ​विमानन सेवा इंडिगो एक बार फिर से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है. आगरा से मुंबई फ्लाइट से जाने और वहां से आने वालों की ​लगातार डिमांड हो रही थी. ऐसे में अब उनके लिए ये सुविधा जल्द मिलने जा रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन के डायरेक्टर ए. अंसारी ने बताया कि आगरा से मुंबई के लिए 13 दिसंबर से फ्लाइट शुरू हो रही है. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी.

आगरा टू मुंबई की पूरी डिटेल
सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी
इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!