Wednesday , 22 July 2026
Home अलीगढ़ लीक्स AMU has taken steps to improve security arrangements: Registrar
अलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़देश दुनिया

AMU has taken steps to improve security arrangements: Registrar

171

अलीगढ़लीक्स… ( 11 August ) । एएमयू प्रशासन ने सभी आवासीय हालों के प्रोवोस्टों से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है, जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वह विश्वविद्यालय के विभिन्न आवासीय हाल में प्रवेश करने वाले लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और प्रवेश के उद्देश्य की जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करवाएं।
एएमयू कर्मियों को भी दर्ज कराना होगा ब्योरा दर्ज

एएमयू रजिस्ट्रार, अब्दुल हमीद (आईपीएस) ने कहा कि “यह कदम कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, लोक शिकायत एवं पेंशन, कार्मिक मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुरूप उठाया गया है।”
उन्होंने कहा कि “दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन मोड में कार्य करना होगा और छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी आवासीय हाल बंद रहेंगे। यहां तक कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी जो संबंधित हाल में तैनात नहीं हैं, उन्हें भी किसी आवासीय हाल में प्रवेश करते समय अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
शत-प्रतिशत उपस्थिति के भी निर्देश

रजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा जारी एक अन्य नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों में आज से शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित समय पर सुनिश्चित की गई है। नोटिस के अनुसार शनिवार और रविवार को कोविड लाकडाउन के अंतर्गत कार्यलय बन्द रहेंगे।  
कोविड नियमों के पालक को रहेगी सख्ती नोटिस में कहा गया है कि चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता, बिजली, पानी की आपूर्ति, आवासीय हॉल सेवाएं, केंद्रीय ऑटोमोबाइल कार्यशाला, टेलीफोन विभाग, प्रॉक्टर कार्यालय और कंप्यूटर केंद्र सहित सभी अनिवार्य सेवाएं, संबंधित विभाग के प्रमुखों के निर्देश के अनुसार शनिवार तथा रविवार को जारी रहेंगी।
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे नियमित रूप से साबुन से बार-बार हाथ धोने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने जैसे कोविड उचित व्यवहार सखती से अपनाएं। उन्हें लिफ्टों, सीढ़ियों, गलियारों और अन्य सामान्य क्षेत्रों जैसे जलपान कियोस्क और पार्किंग स्थल में भीड़ से बचने के लिए कहा गया है।
विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, अलीगढ़ से बाहर जाने के इच्छुक कर्मचारी सक्षम अधिकारियों से छुट्टी स्वीकृत होने के बाद ही प्रस्थान कर सकते हैं।
नोटिस में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि जहां तक संभव हो वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठकें करें। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों / आगंतुकों के प्रवेश पर उचित रूप से अंकुश बरकरार रहेगा।
शिक्षकों से कहा गया है कि वे ऑनलाइन कक्षाएं लेना जारी रखें और इस कार्य में वे अपने संबंधित विभागों की सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!