अलीगढलीक्स (चमन शर्मा)... एएमयू छात्र संघ चुनाव के देर रात नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष फैजुल हसन, उपाध्यक्ष नदीम अंसारी और महा सचिव नबील उस्मानी चुने गए हैं। इसके साथ ही एएमयू वीमेंस विंग की अध्यक्ष नगमा शरीफ चुनी गई हैं।
शनिवार को एएमयू में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ, धीरे-धीरे केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। आर्ट, सोशल साइंस, इंजीनियरिंग कॉलेज, ब्वॉयज पॉलीटेक्निक, साइंस, कामर्स एवं एमबीए समेत अन्य संकायों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। एक मतदाता को पांच मत डालने थे, जिसके चलते मतदान में समय भी लगा। इस बीच प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करते नजर आए।
बुलेट, पल्सर समेत अन्य बाइकों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कैबिनेट प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए एक से दूसरे बूथ पर चक्कर लगाते रहे। कई जगह ऐसे भी मौके आए जब एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए।
इस दौरान अपनी ताकत का अहसास कराने के चक्कर में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की।
एएमयू छात्र संघ चुनाव में 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तिब्बिया कॉलेज व मैनेजमेंट संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर मिली है।
चुनाव अधिकारी टीम के प्रो. नजम खलिक ने बताया कि एएमयू छात्र संघ चुनाव में 70.49 मतदान हुआ है। मतदान के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो. अबुल फराह शाजली, फैजुल हसन एवं मो. रिजवान उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कहकशां खानम, नदीम अंसारी, अराफात हसन रिजवी, फरहान अली एवं जानिब हसन रहे।
ये चुनी गई छात्र संघ कार्यकारिणी
अध्यक्ष फैजुल हसन
उपाध्यक्ष नदीम अंसारी
महा सचिव नबील उस्मानी
एएमयू वीमेंस छात्र संघ चुनाव
अध्यक्ष पद
नगमा शरीफ बीए फाइनल 766 वोट
सुमैया अतीक बीए फाइनल 542 वोट
मारिया अहसान बीए फाइनल 508 वोट
उपाध्यक्ष पद
फरहीन शेरवानी बीए द्वितीय 694 वोट
महक पफातिमा बीएससी फाइनल 610 वोट
बिलकीस मकबूल बीए फाइनल 527 वोट
सचिव पद
युतबा इसरार शेख बीए फाइनल 946 वोट
कशिश फातिमा बीए फाइनल 506 वोट
गुल्फशां आसिफ बीए फाइनल 385 वोट
कैबिनेट मेंबर
हुमैरा खान
इल्मा हसन
इंशा खान
राबिया उमर
राबिया उमर
सारा दिलशाद
सोनम
फलक नाज
उफ्रा शाहिद
Leave a comment