आगरालीक्स …आगरा में वीकेंड पर फैमिली संग शॉपिंग के साथ मस्ती करने के लिए एलडीएसएफ (लाइफ डेकोर शोपिंग फेस्टिवल) मिड नाइट बाजार में दूसरे दिन जमकर खरीदारी हुई। शनिवार शाम को डीएम गौरव दयाल ने मिड नाइट बाजार का शुभारंभ किया। यहां 12 अक्टूबर तक फैमिली संग शॉपिंग करने के साथ मस्ती कर सकते हैं।
रावी इवेंट के मनीष अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के लिए शॉपिंग करनी है तो कहां जाएं, जिससे एक ही जगह सभी उत्पाद मिल जाएं। इसके लिए मिड नाइट बाजार से बेहतर विकल्प नहीं हैं, यहां एक बार शॉपिंग शुरू की तो समय का पता ही नहीं चला। यहां त्योहार के मौसम में कपडों से लेकर घर की साज सज्जा के सामान के तमाम विकल्प हैं। मेले में विभिन्न प्रांतों के बेहतरीन उत्पाद मौजूद हैं। कलककत्ता के पर्स, मेरठ का खादी, बनारस का सिल्क, भदौई का करपेट, सहारनपुर की फर्नीचर, दिल्ली का फैशन की खास स्टॉल हैं। इतना ही नहीं महिलाओं के लिए बेहतरीन ड्रेस मटीरियल व रसोई से सम्बंधिक हर सामग्री मेले में मौजूद है, वहीं बच्चों के लिए डिफरेन्ट लेकिन रियायती दरों पर खिलौने मौजूद हैं। बच्चों ने फन-फूड एरिया में जमकर मस्ती की वहीं मम्मियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अपनी पसंदीदा चीजों की शापिंग की। 12 अक्टूबर तक दोपहर दो से रात 10 30 बजे तक शॉपिंग के साथ मस्ती कर सकते हैं। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, आईआईए के आगरा चैप्टर के अध्यक्ष राजेश गोयल, किरन शर्मा, संजीव सिंह, लोकेश शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, पीपी सिंह, मुनेंद्र सिंह, रिया शाह आदि मौजूद रहे।
रैंप पर किया कैटवॉक
मिड नाइट बाजार के मंच पर अग्रवाल महिला टेलेन्टेड ग्रुप की नूतन अग्रवाल द्वारा दोपहर 3 से 5 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत विकास परिषद सुरभि की अध्यक्ष अनुपम बंसल द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, शाम को नृत्य ज्योति कथक केन्द्र की ज्योति खंडेलवाल की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, शाम 7.30 बजे फैशन शो ग्लेम प्रोफेशनल एकेडमी द्वारा फैशन सो का आयोजन किया गया।
Leave a comment