
कुलपति जनरल शाह ने गत दिवस जिलाधिकारी से फोन पर बात कर उनसे कहा कि यूनिवर्सिटी सम्पत्ति पर चारदीवारी के निर्माण को लेकर इस घटना को साम्प्रदायिक रंग देना चाहते हैं।
आज स्वंय सुबह को ही कुलपति इस स्थान को देखने गये जहॉ गत दिवस बाउड्रीवाल कराने में यूनिवर्सिटी के प्रोपर्टी विभाग को रोका गया।
कुलपति जनरल जमीर उद्दीन शाह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि मुझे खेद व्यक्त करते हुए यह सूचना देनी है कि 2/3 जून की रात्रि को यूनिवर्सिटी की भूमि पर गैर कानूनी ढं़ग से चबूतरा बनाकर कुछ मूर्ति रख दीं जिससे छात्रों में आक्रोश है। अलीगढ़ की मेयर भी 2 जून को वहॉ पहुॅची जिन्होंने वहॉ पर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया।
कुलपति ने अपने पत्र में जिलाधिकारी से आग्रह किया है गैर कानूनी ढ़ांचे को तत्काल हटावाया जाए और मेयर को परामर्श दिया जाय कि वह इस घटना को लेकर नगर में साम्प्रदायिक द्वेष न फैलने दें।
Leave a comment