नईदिल्लीलीक्स(05th August 2021)… भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद पूरा देश खुश में खुशी का माहौल है। पीएम ने बधाई दी है। मगर अभिनेता अनिल कपूर बोले, काश मेरे पिता जीवित होते…।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया है। रोमांच के चरम पर पहुंचे मैच में जर्मनी को 5—4 से हराकर 41 साल बाद इतिहास रच दिया। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत मैच में शानदार वापसी करते हुए पूरी टीम ने कांस्य पदक के प्ले आॅफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीत के बाद पूरे देश में सुबह से ही से खुशी की लहर है।
पीएम ने दी बधाई
टीम इंडिया की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है, ऐतिहासिक! यह एक ऐसा दिन है, जो हर भारतीय की यादों में बसा रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। टीम ने हमारे देश के युवाओं को नई उम्मीद दी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

अनिल कपूर ने किया री—ट्वीट
पीएम के इस ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने री ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि अभूतपूर्व जीत! काश, मेरे पिताजी जीवित होते, इस ऐतिहासिक दिन को देखने के लिए। वह काफी खुश होते। पुरुष हॉकी टीम को बधाई। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री बोले
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, आज 05अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…
टीम इंडिया, जय हिन्द!