Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Wear Rudraksh to get success in career#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Wear Rudraksh to get success in career#agranews

148

आगरालीक्स(05th August 2021 Agra News)… रुद्राक्ष भगवान शिव को बहुत ​प्रिय है। इसे शिव का प्रसाद भी माना जाता है। करियर में सफलता पाने के लिए कौन सा रुद्राक्ष…।

रत्न के बजाए रुद्राक्ष धारण करें
अलीगढ़ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि करियर में सफलता पाने के लिए कई लोग राशि के अनुसार महंगे रत्‍न धारण करते हैं। ज्योतिषशास्त्र का मत है कि आप चाहें तो रत्न की बजाय रुद्राक्ष से भी करियर में सफलता पा सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

यह रुद्राक्ष आपकी करेगा मदद
वकील, जज या न्यायालयों में काम करने वाले लोगों को 1, 5 और 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस या फिर सरकार के किसी विभाग में सफल होने के लिए 9 व 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहता है।

वित्त विभाग के लिए पहनें यह रुद्राक्ष
बैंक कर्मचारी, चार्टर्ड एकाउंटेंट, सरकार के वित्त विभाग आदि में सफल करियर बनाने के लिए आपको 8, 11, 12 और 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए
मेडिकल जगत में नाम कमाने के लिए आपको 3, 4, 9, 10, 11, 12, 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके करियर में सफलता मिलेगी, साथ ही आपके स्वास्थ्य को लाभ होगा। दवाओं का कारोबार करनेवाले जातक 1,7 और 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो यह उनके लिए सर्वश्रेष्‍ठ होगा।

वायुसेना से जुड़े लोगों के लिए
वायुसेना व उससे जुड़े कर्मचारियों व पायलट को दस व ग्यारह मुखी रुद्राक्ष सफलता पाने के लिए धारण करना चाहिए। ठेकेदारी से संबंधित लोगों को 11, 13 व 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों व अध्यापकों को 6 व 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके करियर में नई रफ्तार मिलेगी बल्कि आपको प्रमुख सम्मान से नवाजा जाएगा। बच्चों व विधार्थियों को गणेश रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए
अगर आप राजनीति से जुड़े हैं या फिर राजनीति में आने की ख्‍वाहिश रखते हैं तो आपको 1, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। उद्योगपतियों को 12 व 14 मुख रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए
अगर आप व्यवसाय या फिर जनरल मर्चेंट में आना चाहते हैं या पहले से ही काम करते हैं तो अपना करियर बनाने के लिए आपको 10, 13 व 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। होटल व्यवसाय से संबंधित कर्मचारियों को 1, 13, 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

तकनीक से जुड़े लोगों के लिए
तकनीकी से जुड़े लोगों के लिए 7,8,9,10,11 मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इस रुद्राक्ष को धारण करने के बाद न केवल इन लोगों को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी बल्कि उनके नए प्रयोग भी सफल होंगे। साथ ही आने वाली हर समस्या से भी आपको मुक्ति मिलेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

error: Content is protected !!