आगरालीक्स…(Agra News 5th November).. आगरा में गोवर्धन पर अन्नकूट सब्जी का रेट क्या होगा, अंदाजा लगाइए, हर क्षेत्र में अलग अलग रेट, कौन कौन सी होनी चाहिए सब्जी। एक किलो अन्नू कूट सब्जी 150 से 200 रुपये किलो में बिक रही है।
आगरा में गोवर्धन पर घर घर अन्न कूट बनाया जाएगा। सुबह से ही सब्जी विक्रेता अन्न कूट की आवाज लगा रहे हैं। सब्जी की ठेलों से लेकर सब्जी मंडी में अन्न कूट सब्जी खूब बिक रही है। कॉलोनियों में अन्न कूट सब्जी के रेट 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम है।
अन्न कूट सब्जी की ही बिक्री
सब्जी की ठेलों से अन्न कूट सब्जी की ही बिक्री की जा रही है। सब्जी विक्रेता एक सब्जी नहीं दे रहे हैं, अन्न कूट सब्जी की ही बिक्री कर रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं की ठेलों पर भीड़ लगने लगी है, लोग खूब अन्न कूट खरीद रहे हैं।

अन्न कूट सब्जी
आलू
टमाटर
आंवला
बेंगन
कमरख
पत्ता गोभी
फूल गोभी
कमल ककड़ी
मैथी
पालक
सरसों
भिंड़ी
लौकी
तोरई
काशीफल
अरबी
ककोरा
कच्चा केला
मूली
गाजर
सकरगंज
कच्चा पपीता
परवल
ब्रोकली
सेम
मटर
जिबीकंद
सिंगाड़ा
शिमला मिर्च
रतआलू
सेंध