आगरालीक्स…..(Agra News 5th November ) आगरा में पेट्रोल के रेट 100 रुपये से नीचे पहुंचे, भरवा लें पेट्रोल, आज 95.50 रुपये लीटर पेट्रोल के रेट, डीजल भी सस्ता।
आगरा में पेट्रोल के रेट बुधवार को 106 रुपये को पार कर गए थे लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट कम करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही यूपी में पेट्रोल के रेट पहले पांच रुपये कम हुए, इसके बाद पांच रुपये और कम हो गए हैं।
बुधवार को 106, गुरुवार को 101 और आज 95 रुपये
पेट्रोल के रेट बुधवार को 106 रुपये से अधिक थे, गुरुवार को पेट्रोल के रेट में पांच रुपये की गिरावट आई और 101 रुपये रेट हो गया। आज आगरा में पेट्रोल के रेट 95 रुपये से अधिक हैं। इस तरह तीन दिन में पेट्रोल के रेट में 10 रुपये की कमी आई है।
12 रुपये कम हुए डीजल के रेट
इसी तरह से डीजल के रेट में भी कमी आई है। बुधवार को डीजल के रेट 99 रुपये को पार कर गए थे, शुक्रवार को डीजल के रेट 87 रुपये से कम है। इस तरह डीजल के रेट में 12 रुपये की कमी आई है।

बुधवार को 99, गुरुवार को 87.30 और शुक्रवार को 96.80 रुपये
आगरा में बुधवार को डीजल के रेट 99 रुपये से अधिक थे। गुरुवार को डीजल के रेट में गिरावट आई और 12 रुपये कम हो गए। गुरुवार को डीजल के रेट 87.30 रुपये तक पहुंच गए, शुक्रवार को डीजल के रेट 96.80 रुपये हैं।