
समारोह के प्रारंभ में प्रधान पुरोहित फादर मून लाजरस ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया। मिस्सा के दौरान पवित्र नोवीना प्रार्थना के माध्यम से अपनी मन्नत-प्रार्थनाएं प्रस्तुत की गईं। चर्च प्रांगण स्थित माता मरियम की पवित्र गुफा (ग्रोटो) में स्थित माता चमत्कारिक मूर्ति के पास पहुंचे। वहां माला विनती की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मिस्सा में फादर जॉन रोशन एवं फादर मून लाजरस ने भी भाग लिया। गायन मंडली का संचालन लुई अल्बर्ट ने किया। यहां हर रोज कार्यक्रम होंगे।
Leave a comment