Friday , 5 December 2025
Home agraleaks Another case against the absconding assistant commissioner and commercial tax officer#agranews
agraleakscrimeटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज​क्राइम

Another case against the absconding assistant commissioner and commercial tax officer#agranews

आगरालीक्स(04th September 2021 Agra News)… चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये लूट के मामले में फरार निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर और वाणिज्यकर अधिकारी पर एक और मुकदमा. दोनों पर हैं 50—50 हजार का इनाम.

मथुरा के चांदी कारोबारी से की थी लूट
बता दें कि मथुरा के गोविंदनगर निवासी चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 30 अप्रैल को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लूट हुई थी। मामले में आरोपी वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार और वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार पर मुकदमा लिखाया गया था। तब से ही ये दोनों फरार हैं। शासन ने उनको निलंबित कर दिया था। उन पर आईजी नवीन अरोरा ने 50—50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बाद भी ये दोनों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा
अब पुलिस ने अपनी ओर से अजय कुमार निवासी इंदिरा नगर लखनऊ हाल निवासी फिनिक्स पुष्पविला गार्डेनिया अपार्टमेंट और शैलेंद्र कुमार निवासी चंदौली हाल निवासी अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कोर्ट के आदेश के उल्लंघन की धारा लगाई गई है। बता दें कि मामले में पुलिस ने नामजद सिपाही संजीव कुमार और चालक दिनेश को जेल भेज दिया था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Agra Temperature @ 8.3 Degree, Today Forecast#Agra

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8.3...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th December 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: 5 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पुतिन ने कहा, किसी...

बिगलीक्स

Agra News: Former cricketer Kapil Dev attend the 16th Foundation Day celebrations of Ek Pahal School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव. एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना...

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law arranges marriage for widowed daughter-in-law, brings joy to her life…#agranews

आगरालीक्स…एक अच्छी खबर, आगरा में एक सास ने मां बनकर अपनी बहू...

error: Content is protected !!