नईदिल्लीलीक्स… महंगाई का एक और झटका। देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी अमूल का दूध कल से दो रुपये महंगा। मदर डेयरी ने भी दूध के रेट में इजाफा किया। जानिये अब यह होंगे रेट।
पैक्ड दूध पर जीएसटी का असर
पैक्ड दूध पर जीएसटी का असर दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी दूध की कंपनी अमूल ने 17 अगस्त से दूध के रेटों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है।
दूध के यह होंगे रेट
-अमूल गोल्ड 500 एमएल 31 रुपये
-अमूल ताजा 500 एमएल 25 रुपये
-अमूल शक्ति 500 एमएल 28 रुपये
मदर डेयरी के दूध के रेट यह रहेंगे
मदर डेयरी के फुल क्रीम कल से ये बढ़ी हुई 2 रुपये कीमतों के साथ 61 रुपये लीटर पर मिलेगा।