आगरालीक्स….. गर्भधारण के बाद कैसे रहा जाए, जिससे गर्भवती महिला के साथ गर्भस्थ शिशु भी स्वस्थ्य रहे, इसके लिए आगरा के डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में बुधवार 10 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक एंटीनेटल क्लासेज आयोजित की जाएंगी। इसमें गर्भवती महिलाओं को एंटीनेटल एक्सरसाइज कराई जाएंगी। डॉ कमलेश टंडन के अनुसार एंटीनेटल क्लासेज के साथ ही फोटो सेशन भी होगा, यह निशुल्क है और गर्भवती महिलाएं शामिल हो सकती हैं।