आगरालीक्स… आगरा में संजय प्लेस पार्किंग शुल्क के विरोध में दायर वाद में कोर्ट से स्टे मिल गया है। संजय प्लेस में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलेगा।
आगरा के संजय प्लेस में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा है। नगर निगम की टीम ने संजय प्लेस क्षेत्र के मार्केटों से 28 निर्माण ध्वस्त किए गए। 17 अस्थायी रैंप, सात सीढियां और पांच टिनशेड को ध्वस्त कर दिया। टीम ने सात खोखे और एक जनरेटर जब्त कर लिया।
आज भी चलेगा अभियान
नगर निगम की टीम ने संजय प्लेस को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार से अभियान शुरू किया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, संजय प्लेस को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
पार्किंग विवाद पर मिला स्टे
संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन अग्निहोत्री का मीडिया से कहना है कि जिला न्यायालय में संजय प्लेस में पार्किंग शुल्क के विरोध में जिला न्यायालय में वाद दायर किया गया। इस मामले में 2008 की स्थिति को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 9 अप्रैल 2021 को होगी।