आगरालीक्स.. आगरा के खंदारी क्षेत्र में मंदिर की पुजारी शिवगिरी की कुल्हाडी से वार कर हत्या, शराब की खाली बोतल और कुल्हाडी मिली हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के खंदारी क्षेत्र के मउ रोड पर जंगल में पथवारी मंदिर है। यहां पिछले कई सालों से पफतेहपुर सीकरी के एक गांव के रहने वाले शिवगिरी पुजारी हैं। वे मंदिर पर ही रहते हैं, बुधवार सुबह स्थानीय लोग मंदिर पर पूजा करने गए। मंदिर में कमरे के बाहर पुजारी शिवगिरी का शव खून से लथपथ पडा हुआ था। जानकारी होने पर बडी संख्या में लोग पहुंच गए।
पुलिस जांच में जुटी
पुजारी शिवगिरी के शव के पास में कुल्हाडी पडी हुई थी, उनके सिर और शरीर में कई जगह पर कुल्हाडी से प्रहार करने के निशान है। आशंका है कि कुल्हाडी से पुजारी की हत्या की गई है, पास में ही एक शराब की खाली बोतल मिली है। पुलिस उन लोगों को चिन्हित कर रही है जो मंदिर पर जाते थे, मंदिर जंगल में है, इसलिए पूजा करने के लिए ही स्थानीय लोग जाते हैं।