Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Anti Encroachment Drive in Sanjay Place, Agra, Agra Nagar Nigam commissioner says drive continue till clean sweep #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Anti Encroachment Drive in Sanjay Place, Agra, Agra Nagar Nigam commissioner says drive continue till clean sweep #agranews

191

आगरालीक्स..आगरा में नगर निगम की टीम ने संजय प्लेस में दुकानदारों के जनरेटर, कैनोपी जब्त कर ली, रैंप और सीढियां तोड दी। विरोध में दुकानदारों ने शटर गिरा दिया।

आगरा में सोमवार से नगर निगम ने संजय प्लेस में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन आजाद पेट्रोल पंप से यस बैंक तक अभियान चलाया गया। शहीद स्मारक के सामने एमआई स्टोर संचालक की अस्थायी सीढियां तोड दीं, इसी ब्लॉक में बेसमेंट में बनाए गए कार्यालय का एसी बाहर रखा हुआ था, उसे जब्त कर लिया। इसे लेकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
व्यापारियों ने गिराए शटर
नगर निगम के अभियान के विरोध में संजय प्लेस के व्यापारियों ने शटर गिरा दिए। व्यापारियों का कहना है कि उनके जबरन चालान काटे जा रहे हैं। बैंक और सरकारी कार्यालय भी अतिक्रमण कर रहे हैं, उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है।
48500 रुपये का जुर्माना, एसी आउटडोर जब्त
नगर निगम की टीम ने शोरूम के बाहर रखे जेनरेटर, कैनोपी, एसी आउटडोर जब्त कर लिए। 15 पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया, 10 जगह सीढियां और रैंप तोड दिए। आठ ठेल और तीन खोखों के खिलाफ कार्रवाई की, 48500 रुपये का जुर्माना वसूला। गंदगी करने वालों से 4300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
संजय प्लेस में चलता रहेगा अभियान
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का मीडिया से कहना है कि संजय प्लेस में अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन पहले मुनादी कराई, सात दिन पहले सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की गई। इसके बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के विरोध की कोई वजह नहीं है। अभियान तब तक चलेगा, जब तक सडक, फुटपाथ, कारिडोर, पार्किंग से अतिक्रमण नहीं हटा दिया जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!