Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ First Successful Left CP Angle Tumor Surgery at Shantived Institute of Medical sciences, Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

First Successful Left CP Angle Tumor Surgery at Shantived Institute of Medical sciences, Agra #agranews

278

आगरालीक्स ….आगरा में युवक की बाईं आख और मुंह की लार अनकंट्रोल हो गई, शांति वेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज के विशेषज्ञों ने लेफ्ट सीपी एंगल टयूमर (ब्रेन ट्यूमर) डायग्नोज किया, न्यूरोसर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक। खर्चा भी बहुत कम।
45 साल के रमेश चंद्र का बांई आंख और मुंह की लार पर अपना कंट्रोल नहीं था, वे कई जगह दिखा चुके थे। इसके बाद शांति वेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा की ओपीडी में दिखाया। यहां लेफ्ट सीपी एंगल टयूमर (ब्रेन ट्यूमर) डायग्नोज किया गया। इस बीमारी का देर से पता चलने पर आंख की रोशनी चली जाती है, इसके साथ ही ब्रेन ट्यूमर घातक हो जाता है।
पहली न्यूरोसर्जरी हुई सफल
रमेश चंद्र को शांति वेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा में नौ मार्च को भर्ती किया गया। कई तरह की जांच कराने के बाद 11 मार्च को न्यूरोसर्जन नीरज बसंतानी ने एनेस्थीसियालाजिस्ट ​मिहिर, आकाश मनदीप और पुरुषोत्तम ओटी टेक्नीशियन की टीम के साथ आपरेशन किया। करीब 4 30 घंटे आपरेशन चला। इंस्टीटयूट की पहली न्यूरोसर्जरी सफल रही। जटिल एवं कठिन न्यूरोसर्जरी करने में शांति वेद इंस्टिट्यूट में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से भी मदद मिली।

मरीज रमेश चंद्र को डिस्चार्ज करने से पहले न्यूरोसर्जन डा नीरज बसंतानी


14 मार्च को किया डिस्चार्ज, पूरी तरह से ठीक
रमेश चंद्र नौ मार्च को भर्ती हुए थे, पांच दिन बाद 14 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया। वे पूरी तरह से ठीक हैं, उनका अपनी आंख और लार पर भी नियंत्रण हो गया है।
खर्चा भी बहुत कम, लाखों रुपये होते हैं खर्च
इस तरह की न्यूरोसर्जरी में खर्चा बहुत अधिक आता है। मगर, आगरा के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले शांति वेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा में खर्चा भी बहुत अधिक नहीं हुआ। रमेश चंद्र मध्यमवर्गीय परिवार से हैं, उनकी बहुत कम खर्चे पर न्यूरोसर्जरी हो गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!