आगरालीक्स…(Agra News 30th May)..आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के आज 10 बजे से कोविन एप पर अप्वाइंटमेंट बुक होंगे, किस तरह स्लॉट बुक कराएं, तभी लगेगी वैक्सीन।
सीएमओ डॉ आरसी पांडेय का कहना है कि रविवार 30 मई को 91 केंद्रों पर 31 मई से 5 जून तक के स्लॉट खोले जाएंगे। कोविन एप पर पंजीकरण कराने के बाद नीचे शिडयूल विकल्प आता है, रविवार को सुबह 10 बजे शिडयूल विकल्प को क्लिक करें, इसके बाद स्लाट बुक करा सकते हैं, जिस डेट का स्लाट और जिस केंद्र पर मिले, वहां जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। स्लाट बुक होने के बाद मैसेज आ जाता है, इसमें चार अंक का ओटीपी आता है, इस ओटीपी से केंद्र पर सत्यापन किया जाता है। इसके बाद ही वैक्सीन लगवा सकते हैं।
30 मिनट में ही बुक हो जाते हैं स्लाट
आगरा में 10 मई से 18 से 44 की उम्र के लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है, कोविन एप पर अप्वाइंटमेंट बुक किए जाते हैं। रविवार को अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए विकल्प खुलता है, 30 मिनट में ही स्लाट बुक हो रहे हैं। शहर के लोग देहात के केंद्रों में जाकर अप्वाटमेंट बुक करा रहे हैं।
45 से अधिक उम्र के लिए नहीं बुक कराना है अप्वाइंटमेंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद में 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चल रहा है. उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है.
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डी आई ओ) डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शनिवार को 13401 लोगों ने टीके की पहली डोज और 261 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई. उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करना होता है. इसके बाद वे निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिन लोगों को दूसरी डोज लगवानी है वह अपना कार्ड ले जाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं